
फाइनल की तैयारी जोरों पर, दोनों कप्तानों की मनोवैज्ञानिक कला भी मैच को बना सकता है रोमांचक। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
6 मार्च से शुरू 11वें प्रमंडलीय मीडिया कप का समापन 15 मार्च गुरुवार को फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण के साथ हो जाएगा। इसकी तैयारी मीडिया स्पोर्ट्स क्लब द्वारा जोर शोर से की जा रही है। जहाँ प्रतिदिन क्रिकेटर पसीना बहाते नजर आ रहे थे, वहीँ खेल के विश्राम के दिन बुधवार को आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियों में पसीना बहाते देखा गया। गुरूवार को फाइनल में लोकल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम का मुकाबला रेस्ट ऑफ़ मीडिया की टीम से होगा। सुबह 9 बजे से इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी दरभंगा से होगा। मीडिया कप 2018 आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुरस्कार वितरण केलिए मिथिला विवि एवं संस्कृत विवि के कुलपतियों के साथ साथ दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी पंकज दराद एवं दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह मौजूद होंगे। इसके अलावा अन्य अतिथिगण भी उपस्थित रह सकते हैं। मीडिया स्पोर्ट्स क्लब एवं टीमो के स्पोन्सरों को भी सम्मानित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि इस 11वें मीडिया कप में कुल आठ टीमो ने भाग लिया था। इससे पहले प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुडी तीनों जिले की टीमें भाग लेती रही है। परंतु इसबार समाचार माध्यम के बदलते स्वरुप में नयापन मीडिया कप में भी दिखा जब वेब पोर्टल वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पहलीबार वेब मीडिया की टीम ने भी भाग
लिया। इसप्रकार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ वेब मीडिया को भी सम्मिलित कर मीडिया स्पोर्ट्स क्लब द्वारा वेब मीडिया की प्रशासनिक एवं सार्वजनिक स्वीकार्यता के बाद मीडिया कप में स्वीकार्यता प्रदान की। पहली बार भाग ले रही वेब मीडिया की टीम भी पूरे उत्साह के साथ खेली और पूर्व से खेल रही टीमो के साथ संघर्ष करते हुए सेमीफइनल तक का सफर तय किया। सेमीफइनल के नजदीकी मुकाबले में टूर्नामेंट की हर दृष्टिकोण से मजबूत अनुभवी टीम लोकल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से हार गयी। परंतु इस सफर के दौरान अलंकार ज्वेलर्स बहेड़ी द्वारा सपॉन्सर वेब मीडिया की टीम ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
गुरुवार को फाइनल में निश्चित रूप से कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक तरफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कप्तान प्रवीण बबलू अपने बल पर विपक्षी टीम पर मनोवैज्ञानिक बनाने के साथ साथ कुशल नेतृत्व क्षमता रखते हैं तो दूसरी तरफ कई बैनरों के पत्रकारों को मिलाकर बनी रेस्ट ऑफ़ मीडिया के कप्तान भवन मिश्रा अपने मजबूत इरादों के साथ अंतिम क्षण तक डटे रहने केलिए जाने जाते हैं। प्रवीण बबलू के मनोवैज्ञानिक दवाब की काट भी पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रखने वाले भुवन मिश्रा ही जाने जाते हैं। इस प्रकार मैच में प्रदर्शन के साथ साथ दोनों कप्तानों के मनोवैज्ञानिक दवाब का खेल भी मैच को रोमांचक बना सकता है। रेस्ट ऑफ़ मीडिया में अमित मिश्रा,अरुण शर्मा, फरहान, तुफैल आदि जैसे ऑलराउंडर अपने दम पर मुकाबले को पलटने की क्षमता रखते हैं। वहीँ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कप्तान क्रिकेट के हर विधा में स्वयं माहिर हैं ही, साथ ही साथ अमित सिंह, गौरव झा, रणविजय, कैलाशपति, मनोहर आदि जैसे दिग्गज कभी अपने प्रदर्शन से कप्तान को निराश करने की सोच भी नही सकते।

