Home मुख्य मरीज की मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 14, 2018

मरीज की मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेंता ओपी क्षेत्र के अल्लपट्टी स्थित साईं अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि मरीज को गलत सूई दी गई। मृतक मरीज की शिनाख्त दिलावरपुर मोहल्ला के मो. तनवीर उर्फ लालबाबू की पत्नी अजमत जहां के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतका को कान से संबंधित बीमारी थी। इसका इलाज लंबे दिनों से चल रहा था। इस बीच परेशानी बढ़ जाने के कारण बुधवार को दोपहर में मरीज को दिखाने के लिए लाया गया। वह अपनी मां नूरजहां के साथ आई थी। इलाज के दौरान मरीज को एक सूई दी गई। इसके साथ ही उसने दम तोड़ दिया। इससे मरीज के पुत्र वसीम अवदुल्ला सहित परिजन आक्रोशित हो गए। जमकर बवाल काटा गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। दंगा नियंत्रण दस्ता के साथ वज्र वाहन भी मंगाया गया। नाराज लोग हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे। लेकिन, कुछ देर बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में क्लीनिक पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि मरीज की मौत स्वाभाभिक ढंग से हुई है। मालूम हो कि मंगलवार को अल्लपट्टी में ही एक अन्य क्लिनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित लोगों ने वहां जमकर तोड़-फोड़ की थी। इधर, ओपी प्रभारी आशुतोष झा ने बताया कि मामले को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के बाद मृतक के परिजन शव को अपने घर ले गए।

Share

Leave a Reply