Home मुख्य उपचुनाव में जीत से उत्साहित राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलुस। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 14, 2018

उपचुनाव में जीत से उत्साहित राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलुस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार उपचुनाव में जीत से उत्साहित राजद कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को विजय जुलूस निकाला गया। महानगर राजद के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रान्त पंजियार के नेतृत्व में जुलूस जिला परिषद् कार्यालय से लहेरियासराय टॉवर तक निकला।

इस दौरान कार्यकर्ताओं अबीर गुलाल व मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई व शुभकामना दे रहे थे। मौके पर श्री पंजियार ने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार की जुमलेबाजी की नीति समझ चुकी है। उपचुनाव का नतीजा इसका परिणाम है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अनुभव व कार्य कुशलता को दर्शाता है। वही युवा राजद के जिला प्रधान सचिव धीरज यादव ने कहा कि सूबे के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। जुलूस में डॉ. कौशलेन्द्र कुमार, छोटन कुरैशी, कुन्दन महतो, विजय यादव, टुनटुन यादव, हसन अशरफ, मनिष यादव, विमल यादव, विक्की यादव आदि शामिल थें। इधर महानगर राजद अध्यक्ष बरूण कुमार महतो के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। जेपी चौक से निकला जुलूस खनका चौक, मिर्जापुर, दरभंगा टॉवर होते हुए आरम्भ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई दे रहे थें। जुलूस में रामाशंकर सहनी, सुबोध विश्वकर्मा, हजारी राय, प्रह्लाद मंडल, संतोष गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply