Home मुख्य अपने टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट वेब मीडिया के सपॉन्सर ने कहा, आगे भी बना रहेगा साथ। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 15, 2018

अपने टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट वेब मीडिया के सपॉन्सर ने कहा, आगे भी बना रहेगा साथ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मीडिया कप 2018 के फाइनल मैच के दिन गुरुवार को डा0 नागेन्द्र झा स्टेडियम दरभंगा में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें बतौर अथिति मिथिला विवि एवं संस्कृत विवि के कुलपति, दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी पंकज दराद, जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित थे। टीम एवं खिलाड़ियो को पुरस्कृत करने के साथ साथ जब दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया कप में पहली बार भाग के रही वेब मीडिया टीम के सपॉन्सर अलंकार ज्वेलर्स बहेड़ी के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार गुप्ता को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तो माहौल तालियों से गुंजयमान हो उठा। इससे पूर्व आकाशवाणी दरभंगा से हुए सीधे प्रसारण में भी अलंकार ज्वेलर्स बहेड़ी का प्रायोजक के रूप में कई बार नाम उद्घोषित किया गया।

इस अवसर पर प्रायोजक श्री गुप्ता ने कहा कि वे वेब मीडिया के कप्तान अभिषेक एवं टीम मैनेजर बालेन्दु झा के आभारी हैं जिनके वजह से उन्हें इस ऊर्जावान टीम का सपॉन्सर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही साथ इस सम्मान केलिए आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि केवल इस कप में ही नही, आगे भी उनका साथ बना रहेगा। पहली बार खेल रही वेब मीडिया की टीम थोड़ा अनुभव की कमी के कारण सेमीफइनल से आगे नही बढ़ पायी। पर जिस तरह का प्रदर्शन टीम ने किया, उससे वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। अगली बार टीम अभ्यास एवं अनुभव के साथ उतरेगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि टीम कप भी जरूर जीतेगी। आगामी मीडिया कप की तैयारी में समय रहते टीम को तैयारियों को जुटना होगा और वे खुद भी तैयारियों में भी टीम के साथ खड़े होंगे।

पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाज का खिताब प्राप्त करने वाले वेब मीडिया के खिलाड़ी राहुल चौधरी की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पूरे टीम केलिए गर्व की बात है कि सेमीफइनल तक ही खेल पाने के वाबजूद बेस्ट बैट्समैन का खिताब उनके टीम के खिलाड़ी को मिला।

Share

Leave a Reply