Home मुख्य तीन लाख नगद के साथ तीन शराब कारोबारियों पकड़ने का पुलिस का दावा। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 15, 2018

तीन लाख नगद के साथ तीन शराब कारोबारियों पकड़ने का पुलिस का दावा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मब्बी ओपी क्षेत्र के करहटिया में पुलिस ने छापेमारी कर 3 लाख 12 हजार 6 सौ रुपये के साथ मुख्य शराब कारोबारियों के साथ तीन को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से दिल्ली में बिक्री के लिए अधिकृत आरएस कंपनी की साढ़े सात सौ एमएल की 14 बोतलें शराब बरामद की गई है। पुलिस ने उसके पास से स्थानीय कारोबारियों का नाम व पता के साथ लेन-देन से जुड़ा डायरी भी बरामद किया है। इस अधार पर पुलिस अन्य को गिरफ्तार करने लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए मुख्य शराब कारोबारी मो. शमशेर वाजितपुर निवासी मो. मुस्लिम का पुत्र है। ऐसे आज के दिनों में उसके पास कोई स्थायी ठीकाना तो नहीं है। लेकिन, भाड़ा के अलग-अलग मकान में वह जरूर रह रहा है। लेकिन, शराब का कारोबार वह अपने दोस्त व करहटिया गांव निवासी मो. अब्बास के घर से जरूर कर रहा था। इस काम के लिए वह साथ में दो मजदूर भी रखा था। जिसे पुलिस ने उसके साथ दबोच लिया। मो. इमरान व मो. हाशिम किलाघाट निवासी क्रमश: इब्राहिम व मो. साबीर का पुत्र है। पूछताछ में उसने बताया कि वह शिवाजीनगर मोहल्ला के रहने वाला शातिर कारोबारी ललन सहनी उर्फ लल्ला का पार्टनर है। डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर स्वयं मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार के साथ छापेमारी की। इसमें शमशेर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि शमशेर हॉलसेल का कारोबार करता है। स्थानीय कारोबारियों से रुपये लेकर शराब मुहैया कराता है। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र में 417-17 नगर थाना में 35-18 व लहेरियासराय में 258-17 व 97-18 कांड का फरार आरोपित है। सभी मामला शराब से जुड़ा है। यह पिकअप वैन में सब्जी की आड़ में शराब मंगाने का काम करता था। इसका नाम आने के बाद यह अपना ठीकाना शहर से दूर रखने लगा। उसके पास से कई मोबाइल, बाइक व कैलकुलेटर आदि भी बरामद किया गया है। डीएसपी श्री अहमद ने बताया कि बहुत जल्द उसके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply