Home मुख्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का मीडिया कप पर कब्जा, वेब मीडिया के राहुल बने बेस्ट बल्लेबाज। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 15, 2018

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का मीडिया कप पर कब्जा, वेब मीडिया के राहुल बने बेस्ट बल्लेबाज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 11वें प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट टुर्नामेन्ट का खिताब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने रेस्ट आॅफ मीडिया को 11 रनो से हराकर जीत लिया. इलेक्टॉनिक मीडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 105 रन बनाये. जिसमे प्रवीण बबलू ने 26 रन का योगदान दिया. रेस्ट आॅफ मीडिया की ओर से ऋषि एवं फरहान ने 2-2 विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी रेस्ट आॅफ मीडिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन ही बना सकी. इस मौके पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सर्वनारायण झा, दरभंगा प्रक्षेत्र के आइजी पंकज दराद, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. अजयनाथ झा ने इलेक्टॉनिक मीडिया को विजेता एवं रेस्ट आॅफ मीडिया को उपविजेता का कप प्रदान किया. वहीं प्रवीण बबलू को मैन आॅफ द सीरीज घोषित किया. पहली बार मीडिया कप खेल रही वेब मीडिया की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए राहुल  कुमार को बेस्ट बेस्ट्समैन का पुरस्कार दिया गया. राहुल की अनुपस्थिति में वेब मीडिया के कप्तान अभिषेक कुमार ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया. रेस्ट आॅफ मीडिया के फरहान को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया. इसके अलावा नवीन सिन्हा, सुजित  ठाकुर, नीलेश मिश्रा, गोपाल कुमार, महेश कुमार को मीडिया कप में योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया.

Share

Leave a Reply