Home मुख्य चौक का नाम मोदी चौक रखा तो कर दी गयी भाजपा नेता के पिता की हत्या! Voice of Darbhanga
मुख्य - March 16, 2018

चौक का नाम मोदी चौक रखा तो कर दी गयी भाजपा नेता के पिता की हत्या! Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: एक चौक का नाम पीएम मोदी के नाम पर मोदी चौक रखने से उपजे विवाद के बाद बेखौफ अपराधियों ने बीती रात करीब आठ बजे भाजपा कार्यकर्ता तेज नारायण यादव के पिता रामचंद्र यादव को तलवार से काट डाला, वहीं अपने पिता को बचाने गए उनके भाई कमलदेव को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की, साथ ही लोगों ने शहर के कर्पूरी चौक को जाम कर दिया। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घायल भाजपा कार्यकर्ता कमलदेव का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हंगामा मचता देख तीन-चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने बताया कि कमलदेव ने चौक का नाम पीएम मोदी रखा था, तब से ही विवाद हो रहा था। कुछ लोग चौक का नाम लालू चौक रखने की मांग कर रहे थे, पिछले कई दिनों से इसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान ये घटना घटी।

घटना सदर थाना  क्षेत्र के मोदी चौक भदवा आई पट्टी गांव की है। भारतीय जनता पार्टी के नेता रामचंद्र यादव एवं उनके पुत्र कमलदेव यादव पर तलवार से हमला किया गया। रामचंद्र यादव की गर्दन काट दी गई और पैर काट दिया गया। उन्होंने बताया  एएसपी दिलनवाज अहमद ने फर्द बयान एवं नामजद प्रथिमिकी दर्ज कर गिरफ़्तारी की बात बतायी है। तब जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने रामचंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

वैसे पुलिस द्वारा घटना का कारण कुछ और भी होने की बात बतायी जा रही है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि घटना के बाद बयान में घायल की भाभी ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी थी। परंतु आज कुछ और मामला बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहरायी से जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply