Home मुख्य कंकाली मंदिर में विश्व कल्याणार्थ नौ दिवसीय नवाह यज्ञ रविवार से होगा प्रारम्भ। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 17, 2018

कंकाली मंदिर में विश्व कल्याणार्थ नौ दिवसीय नवाह यज्ञ रविवार से होगा प्रारम्भ। Voice of Darbhanga

दरभंगा:राज किला परिसर स्थित एतिहासिक श्री श्री 108 कंकाली मंदिर में बासंती नवरात्रा (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के शुभ अवसर पर कल प्रातः से विश्व कल्याणार्थ नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, नामधुन संकीर्तन एवं अखंड दुर्गा शप्तशती पाठ का आयोजन किया गया है। दरभंगा राज परिवार की कुलदेवी के मंदिर के रूप मे ख्याति प्राप्त कंकाली मंदिर के प्रधान पूजारी पंडित राजीव कुमार झा उर्फ अन्टू जी ने आज यहाँ बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तदनुसार दिनांक 18 मार्च से 27 मार्च तक कंकाली माँ की भव्य पूजा अराधना एवं नौ दिवसीय नामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया है।कल रविवार को प्रातः 10 बजे से नवाह यज्ञ प्रारम्भ हो जाएगा।नामधुन का मूलमंत्र “जय कंकाली माई कंकाली माई कंकाली माई जय कंकाली माई है। इस दौरान अखण्ड नामधुन संकीर्तन के अलावे श्री दुर्गा शप्तशती पाठ एवं अखण्ड हवन का भी भव्य आयोजन किया गया है। यज्ञ की पूर्णाहुति 27 मार्च को होगी। यज्ञ के मद्देनजर व्यापक पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। श्री झा ने बताया कि नामधुन के लिए दरभंगा एवं मधुबनी जिला से 12 कीर्तन मंडली एवं अखंड पाठ एवं हवन के लिए 25 आचार्यों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस क्रम मे मणिथम्ब विधि से हवन मंडप का निर्माण किया गया है।इस मंदिर में सालो भर तंत्र पद्धति से पूजा अर्चना की जाती है।नवरात्रा के दौरान विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

श्री झा ने बताया कि नवाह यज्ञ की सभी तैयारी लगभग पुरी कर ली गयी है।फूलों से मंदिर को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य देर शाम से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पं० प्रियदत्त ठाकुर के साथ-साथ ध्रुव चन्द्र झा, इन्दुनाथ झा एवं अन्य विद्वान आचार्यो का सहयोग लिया जा रहा है ये सभी शाम तक पहूँच जाऐंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2002 से 2007 तक प्रतिवर्ष इस मंदिर में विश्व कल्याणार्थ नवाह का आयोजन होता था। लेकिन 2007 के बाद यह बन्द हो गया था।इस वर्ष से पुनः यह नवाह शुरू हो रहा है।

Share

Leave a Reply