Home मुख्य संगोष्ठी का लाभ लें प्रतिभागी : कुलपति। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 17, 2018

संगोष्ठी का लाभ लें प्रतिभागी : कुलपति। Voice of Darbhanga

दरभंगा : स्रातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग में संगीत विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्याल के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि संगोष्ठी के विषय संगीत-कला एवं व्यवसायी आदि के परिपेक्ष में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है. ऐसे आयोजन की प्रशंसा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन का लाभ प्रतिभागी अधिकाधिक उठा सकते हैं. क्योंकि देशभर से विशेषज्ञ यहां उपस्थित हैं. वहीं प्रतिकुलपति प्रो. जयगोपाल ने आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. संगोष्ठी में इंदौर, पूने, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला, इलाहाबाद, वाराणशी, पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर से 15 संगीत विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. बीज भाषण देते हुए प्रो. पंकज माला शर्मा ने वैदिककालीन संगीत-कला एवं व्यवसाय से संबंधित जानकारी दी. कल्पना झोकरकर, डॉ. तापसी घोष ने अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन विकास पदाधिकारी डॉ. के.के साहू और स्वागत विभागाध्यक्ष लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने की.

Share

Leave a Reply