
मैथिली फिल्म अकादमी ने दी नरेन्द्र को श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga
दरभंगा : मैथिली फिल्म अकादमी के तत्वावधान में रामबाग स्थिर गंगा रेसीडेंसी सभागार में एक शाम अभिनेता नरेंद्र झा के नाम श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. फिल्म अभिनेता अंजनी कुमार के अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में वक्ताओं ने उनके वक्तित्व- कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र अच्छे अभिनेता होने के साथ अच्छे इंसान भी थे. फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने अपने अभिनय से धारावाहिक और फिल्मों में एक अलग पहचान बनाया और मिथिला का मान बढ़ाया, जिन्हें दर्शको ने काफी पसंद किया।इस मौके पर निमार्ता निर्देशक बालकृष्ण झा ने कहा कि नरेंद्र का अगर पुर्नजन्म हो तो मिथिला में ही हो क्योंकि उस की इच्छा मैथिली फिल्मो में काम करने को लेकर था एक अवसर भी बना लेकिन अब एक कसक के रूप में अधूरा रह गया. वही उनके सह कर्मी फिल्म अभिनेता अंजनी कुमार ने उनके साथ काम के दौरान बिताये पलो को रखते हुए कहा कि अभी तो नरेंद्र के अभिनय का सूर्योदय हो ही रहा था कि अचानक संघर्ष का अंत हो गया. इस मौके पर रंगकर्मी हेमेन्द्र कुमार लाभ, शशि मोहन” भारद्वाज” सुजीत कुमार आचार्य, सन्तोष कुमार, नरेंद्र कुमार मिश्रा, नुरुल रहमान नूर, अली अशरफ अकेला, दीपक कुमार झा, अर्जुन कुमार आदि ने भी विचार रखा. इस कार्यक्रम का संचालन शशि मोहन भारद्वाज ने किया.

