
मृतक के पुत्र ने मंत्री के सामने डीएसपी पर भी लगाया गम्भीर आरोप, डीएसपी ने बताया बेबुनियाद। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सदर प्रखंड के भदवा गाँव में भाजपा नेता के पिता की हत्या के बाद हत्या के कारणों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और जिला से लेकर प्रदेश तक के भाजपा नेताओं का बयान भी लगातार अलग अलग मोड़ लेता रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मृतक के परिजनों से मिलने पहुँचे केंद्रीय गिरिराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के सामने मृतक के पुत्र भाजपा नेता तेज नारायण यादव ने पुलिस के वरीय अधिकारियों पर भी आरोप लगाया। उसने बताया कि थाना और एसएसपी को फोन करने पर भी पुलिस समय से नही पहुँची। साथ ही साथ सदर डीएसपी पर आरोप लगाया कि डीएसपी ने उसे मोदी चौक नाम रखने को जहर का बीज बोने का नाम बोला। भाजपा नेता के अनुसार डीएसपी ने कहा कि राजद का गढ़ है यह गाँव तो फिर यहां मोदी चौक नाम क्यों रख दिए। यहीं पर तुमने जहर का बीज बो दिया।
इस आरोप पर जब सदर डीएसपी से प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने इसे सरासर बेबुनियाद बताया। डीएसपी ने कहा कि तेज नारायण यादव का बयान सदर थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद द्वारा लिया गया और सभी के बयानो की वीडियोग्राफी भी करायी गयी है। पुलिस अपना काम कर रही है और जो भी दोषी होंगे, बख्शे नही जाएंगे।

