
पहली बार कीर्ति पर जिला भाजपा ने दिखायी पलटवार की हिम्मत, भदवा कांड की टिपण्णी का दिया जवाब। Voice of Darbhanga
दरभंगा: रविवार भाजपा की बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरि साहनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दरभंगा के भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद के बयान पर पलटवार करते बयान आये। कीर्ति निलंबन के बाद खुल पर भाजपा पर आरोप आदि लगाते रहे हैं, पर जिला भाजपा में उन्हें जवाब देने की हिमाकत किसी ने नही की थी। परंतु रविवार को जिला भाजपा ने आख़िरकार जवाब देने की शक्ति दिखा दी। प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी गोपालजी ठाकुर ने रामचंद्र यादव की हत्या पर सांसद कीर्ति झा आजाद के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा मिथिला में शांति चाहती है। कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निराधार आरोप लगाया है। मिथिला में ही अररिया पड़ता है। हाल में उप चुनाव परिणाम के बाद लगे आपत्तिजनक नारों पर सांसद चुप क्यों हैं। मिथिला जनक जननी सीता की धरती हमलोगों के लिए पूजनीय है। भाजपा शांति के प्रतीक है। शांति चाहती है । लेकिन कीर्ति आजाद के जिला अध्यक्ष हरि साहनी ने कहा आम नागरिक हो या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तलवार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या होती है।मृतक के लड़के को अंग प्रत्यंग छत बिछत किया जाता है इसका सुध लेने और न्याय दिलाने के लिए भारत सरकार के मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचते हैं। सांसद को इसमें राजनीति नजर आती है। सांसद ही बताएं क्या ऐसी स्थिति में उनका आना उचित नहीं। बैठक में पूव विधायक अशोक यादव, अमलेश कुमार झा ,संजीव साह, सुजीत मल्लिक, शिवजी यादव,अशोक नायक, संतोष पासवान ,राजेश रंजन आदि ने अपने विचार रखे।

