Home मुख्य बकरी पालन पर दस दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण उपरांत सर्टिफिकेट का वितरण। Voice of Darbhang
मुख्य - March 19, 2018

बकरी पालन पर दस दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण उपरांत सर्टिफिकेट का वितरण। Voice of Darbhang

दरभंगा: सोमवार को बहादुरपुर स्थित सेन्ट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा मे बकरी पालन पर दस दिवसीय निःशुल्क सफल प्रशिक्षण के उपरान्त  प्रमाणपत्र वितरण किया गया ।इस अवसर पर स्टेट डायरेक्टर मनोज कुमार ने  किसानो को खेती के अलावे कम लागत पर नियमित आय मे बकरी पालन को सहायक वताया। बकरी मे  वृद्धि तथा प्रजनन नैसर्गिक है और पालन पोषण सरल व सस्ता है। यह एक प्रकार से किसान का एटीएम है। संस्थान के निदेशक ने गरीब व वेरोजगार महिला-पुरुष के लिए निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण सुविधा पर प्रकाश डाला तथा किसान के आय दुगूना करने के तरीके बताये। बिहार सरकार से इस काम मे 50% अनुदान व प्रखंड स्तर पर निःशुल्क टीकाकरण तथा डाक्टर सुविधा उपलब्ध है। मौके पर 35 प्रतिभागी के अलावे फैकल्टी मनीष गुप्ता, कन्हैया कुमार व श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे ।

Share

Leave a Reply