
सीएम साइन्स कॉलेज के सेवानिवृत्त कार्मियों केलिए विदाई समारोह आयोजित। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सीएम साईंस कॉलेज दरभंगा के प्रशाखा पदाधिकारी एवं लेखपाल के पद पर क्रमशः कार्यरत राधेश्याम ठाकुर 31 दिसम्बर 2017 को तथा बैजनाथ झा 28 फरवरी 2018 को नियमानुसार 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हो गए। महाविद्यालय की परम्परा के अनुसार सोमवार को प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार झा की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित कर दोनों को पाग,चादर एवं गीता देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने उनके सफल कार्यकाल की चर्चा करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। डा0 योगेंद्र झा, डा0 अशोक कुमार झा, डा0 हरिश्चंद्र झा, डा0 एस के चौधरी, अनुपम कुमार झा, राधेश्याम झा, शिवशंकर झा, प्रवीण कुमार झा, रोहित कुमार झा, आकाश कुमार वर्मा, लीला कुमारी, केवला देवी, सिन्दू कुमारी आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

