Home मुख्य बड़ी कामयाबी: बारह घण्टे में तीन एटीएम पर धावा बोलने वाले गिरोह का सरगना धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 19, 2018

बड़ी कामयाबी: बारह घण्टे में तीन एटीएम पर धावा बोलने वाले गिरोह का सरगना धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा पुलिस को एटीम लुटेरे गिरोह के सरगना को पकड़ने ने बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। गैस कटर से एटीएम को काटकर पैसा उड़ाने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी करने का प्रयास किया गया था. जिसमें नोट पूरी तरह जल गया था. उसके बाद 13 मार्च को लहेरियासराय थाना के बलभद्रपुर में एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सायरन बजने के कारण चोर सफल नहीं हो सके, लेकिन नगर थाना के जेपी चौक के पास मनहरण लाल मोहल्ले के एसबीआई बैंक के एटीएम से गैस कटर से काटकर 3 लाख 67 हजार रुपए निकाल लिया एवं विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद बस स्टैंड के पास के आई.सी.आई.सी आई बैंक के एटीएम को काटकर आज 8 हजार 900 निकाल लिया. इसी को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस की एक टीम बनाई. गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष नगर एवं विश्वविद्यालय के द्वारा छापामारी कर धमोली रामनाथ, थाना कांटी, मुजफ्फरपुर में छापामारी कर तेगु सहनी को गिरफ्तार किया. इसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि मुजफ्फरपुर में इसका एक संगठित गिरोह है, जिसके 30 -40 सदस्य है और इस गिरोह के 16 सदस्यों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो सभी अभी जेल से बाहर है एवं सक्रिय है. इसमें मुख्य रूप से तेजू सहनी है, जिस पर दरभंगा से लेकर मुजफ्फरपुर में दर्जन से अधिक कांड कई थानों में एटीएम काटकर पैसा उड़ा लिए जाने को लेकर है. इस गिरोह का मुख्य सरगना कुख्यात डकैत इंदल सहनी का बेटा जितेंद्र सहनी एवं भतीजा रामू सहनी है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य सदस्यों की सत्यापन किया जा रहा है. यह सभी अंतर जिला गिरोह के बताए जा रहे हैं.

Share

Leave a Reply