
रामनवमी को लेकर दरभंगा संवेदनशील घोषित, लाईसेंसी ही निकाल सकते हैं जुलुस। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरिक्षक पंकज दराद ने सोमवार को यहां कहा कि रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हो, इसको लेकर कई तरह के निर्देश क्षेत्र के सभी 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि रामनवमी के त्योहार में हर हाल में जिनके पास लाइसेंस होगा. वहीं अखाड़े में शामिल होंगे. नए लाइसेंस को लेकर एसडीपीओ और एसडीओ अखाड़े की फिजिकल जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि के परक्षेत्र के सभी 10 जिलों को संवेदनशील माना गया है. खासतौर से कटिहार और दरभंगा अतिसंवेदनशील माने गए हैं उन्होंने कहां की सीमावर्ती इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके अलावा सभी जुलुसों का वीडियोग्राफी कराई जाएगी. अगर किसी अखाड़े में अशांति फैलती है, तो वीडियोग्राफी के द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन जगहों पर घटनाएं घटी थी. उसे चिन्हित कर निरोधात्मक कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि कटिहार जिला को रेफ के जवानों के हवाले किया जाएगा वही दरभंगा में रिजर्व फोर्स की तैनाती की जाएगी. उन्होंने कहा कि पब्लिक और पुलिस के संवाद को बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रभावित कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी. साथ ही डीजे पर अश्लील या भड़काऊ गाना बजाने पर विधि सम्मत कारवाई की जाएगी. इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित रहेगा. रामनवमी के वक्त पर बंद आॅफिसों में कार्यरत फोर्स को भी लगाया जाएगा. इसके अलावा चैती छठ में भी पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो जिला बदर के लिए भी कारवाई की जाएगी. दरभंगा में 8 नाका बनाया गया है. जहां वाहनों की सघन जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि हर हाल में भड़काऊ झांकी निकालने वाले पर कारवाई की जाएगी. उन्होंने माना कि अररिया के फारबिसगंज कटिहार दरभंगा मधुबनी जैसे जगह पर पुलिस फोर्स की बड़ी तादाद में तैनाती रहेगी.

