Home मुख्य मैथिली लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन केलिए संजय झा ने प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा ज्ञापन। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 19, 2018

मैथिली लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन केलिए संजय झा ने प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा ज्ञापन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार राज्य योजना परिषद् के सदस्य संजय कुमार झा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिलकर एक ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में मैथिली लिपि के संरक्षण, संवर्धन और विकास की मांग रखी गई । मंत्री ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए विशेषज्ञ समिति के गठन और उसके लिए अनुदान राशि आवंटित करने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने श्री झा को कहा है कि मैथिली लिपि के विकास के लिए शीध्र ही मैथिल विद्धानों को आमंत्रित किया जाएगा।

Share

Leave a Reply