
उत्पाद विभाग की कारवाई में चुलाई शराब के साथ महिला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार अहले सुबह करीब तीन बजे गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापा मारकर 16 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला हायाघाट थानाक्षेत्र के रसलपुर निवासी अशेश्वर महतो की पत्नी नीलम देवी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग के सदर दक्षिणी सर्किल के इंस्पेक्टर सुरेश राम के नेतृत्व में की गयी छापेमारी दल में कॉन्स्टेबल गोपाल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह तथा महिला बल में कांस्टेबल रानी कुमारी एवं रितु कुमारी शामिल थी।

