Home मुख्य दरभंगा मंडल कारा में बन्द कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 20, 2018

दरभंगा मंडल कारा में बन्द कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा मंडल कारा में आपसी वर्चस्व एवं जेल से रंगदारी के कई मामले सामने आ चुके हैं। छापेमारी में हरबार आपत्तिजनक सामन आदि मिलता ही रहता है। हाल ही में जेल अधीक्षक भी नपे। पर लगता है नये जेल अधीक्षक के आने से भी व्यवस्था नही बदली।

ताजा मामले में मंगलवार को एपीएम थाना के एक काण्ड का बंदी सूरज झा ने फिनाइल पी कर आत्महत्या की कोशिश की। दिन के करीब एक बजे जेल अधीक्षक की गाड़ी में गुपचुप तरीके जेल उपाधीक्षक के नेतृत्व में डीएमसीएच लाया गया। सूरज ने बताया कि दीपक राय नामक कैदी ने उसे परेशान किया और बार बार उसे पागलखाना भेज देने का नाम बोला। इससे परेशान होकर उसने फिनाइल पी लिया।

जेल उपाधीक्षक ने बताया कि ये युवक थोड़ा मेन्टल टाइप का है और एपीएम थाना के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आठ नौ महीने से जेल में बन्द है। किसी बात पर विवाद होने पर फिनाइल पी लेने की बात सामने आ रही है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है। जेल उपाधीक्षक ने रंगदारी के किसी मामले होने या न होने की बात पर फ़िलहाल अनभिज्ञता जाहिर की।

Share

Leave a Reply