Home मुख्य शौचालय के उपयोग से खुद भी स्वस्थ रहें और वातावरण को भी स्वच्छ रखें: दिवाकर। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 20, 2018

शौचालय के उपयोग से खुद भी स्वस्थ रहें और वातावरण को भी स्वच्छ रखें: दिवाकर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शौचालयों का अधिक से अधिक उपयोग करने से व्यक्ति खुद भी स्वस्थ रहता है और पूरे वातावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है.

उक्त बातें मंगलवार को हायाघाट प्रखंड के मझौलिया पंचायत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वरीय उप समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर ने कही. आज ही इस पंचायत को पूर्णरूपेण ओडीएफ घोषित किया गया है. यहां सभी 12 वार्ड खुले में शौच से मुक्त हो गये हैं. इस अवसर पर उन्होंने गंदगी जनित बीमारियों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे फैलने वाली बीमारी जाति धर्म नहीं देखती, बल्कि अपने चपेट में सबों को ले लेती है. इसलिए जरूरत है कि शौचालयों का उपयोग हो और उसे साफ-सुथरा रखा जाये. उन्होंने कहा कि 20 मार्च 2017 को ही प्रखंड पतौर पंचायत ओडीएफ घोषित किया गया था और 20 मार्च 18 को मझौलिया पंचायत ओडीएफ घोषित हुआ है. श्री दीवाकर ने कहा कि 31 मार्च तक चार पंचायत के 78 वार्डाें को ओडीएफ घोषित करना था, जिनमे से 67 वार्ड घोषित हो चुका है और 31 मार्च तक चार और पंचायत का जो लक्ष्य है उसे पूरा कर लिया जाएगा और 30 जून तक 14 पंचायतों में से 6 पंचायत ओडीएफ घोषित कर दिए जाएंगे. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया तारनी देवी को शिल्ड प्रदान किया गया. साथ ही सभी वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में आनंदपुर सोहरा के मुखिया विजय कुमार, मिर्जापुर के बसहा के मुखिया राजकुमार चौधरी, अंचल अधिकारी संजय कुमार, जीविका के जिला प्रबंधक मुकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply