
चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ केलिए किया गया भूमि पूजन। Voice of Darbhanga
दरभंगा : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन बिरौल प्रखंड के इटवाशिवनगर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में होने जा रहा है. 30 मार्च से 2 अप्रिल तक चलने वाले इस यज्ञ हेतु आज भूमि पूजन किया गया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि गरीबों का सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे प्रभावशाली मंत्र है. उन्होंने कहा कि गायत्री मां परमात्मा की इच्छाशक्ति है. जिसके कारण सारी सृष्टि चलती है. श्री ठाकुर ने कहा कि सभी मनुष्य को गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अमेरिकी वैज्ञानिक ने सर्वे किया है कि दुनिया भर में मंत्र-भजन और मंगलाचरणों का क्या प्रभाव पड़ता है. प्रयोगशाला में गहन परीक्षण के बाद गायत्री मंत्री को सबसे प्रभावशाली मंत्र घोषित किया गया है. भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र, गगनदीप चौधरी, दिलीप, बिन्देश्वर, राम कुमार, राम पुनीत ठाकुर, राजेश मुखिया, राम नरेश यादव, हरिदर्शन चौपाल, विश्वनाथ माझी, साधु यादव आदि उपस्थित थे.

