Home मुख्य ट्रैक्टर की ठोकर से बालक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 21, 2018

ट्रैक्टर की ठोकर से बालक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के मिथिला फ्लावर मिल के पीछे रानीपुर नवटोलिया मोड़ के समीप बुधवार को ट्रैक्टर की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो गई। घटनास्थल से चालक ट्रैक्टर सहित भागने में सफल रहा।

आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने शव के साथ दरभंगा-सकरी मुख्य मार्ग को फ्लावर मिल के निकट पांच घंटे से अधिक समय तक जाम रखा। ग्रामीण उचित मुआवजा व दोषी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृत बालक की पहचान नवटोलिया गांव निवासी हुकुमदेव यादव के पुत्र पप्पू कुमार (8) के रूप में हुई है। वह गंगवारा स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था।

बताया जाता है कि पप्पू दिन के लगभग ढाई बजे स्कूल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नवटोलिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित वहां से भाग निकला। दुर्घटना में बच्चे की मौत की खबर तुरंत ही आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसी बीच मृत बच्चे के परिजन सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों का आक्रोश ट्रैक्टर वाले पर बढ़ता गया। लोगों का कहना था कि इस रास्ते होकर मोहनपुर गांव निवासी का ट्रैक्टर मिट्टी लेकर गुजरता है। आक्रोशित लोगों ने इसके पश्चात शव को घटनास्थल से उठाकर दरभंगा-सकरी मुख्य मार्ग पर फ्लावर मिल के पास बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

Share

Leave a Reply