Home मुख्य अंग्रेजो के जमाने से चले आ रहे ड्रेस कोड की तिलांजली, दीक्षांत समारोह में होगा देशी परिधान। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 21, 2018

अंग्रेजो के जमाने से चले आ रहे ड्रेस कोड की तिलांजली, दीक्षांत समारोह में होगा देशी परिधान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लनामिविवि प्रशासन ने 8वें दीक्षांत समारोह में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही पोशाक को तिलांजलि दे दी। आगामी दीक्षांत समारोह में छात्र- छात्राओं से लेकर सभी लोग शुद्ध देसी परिधान में नजर आएंगे। विभिन्न रंगों के साफा, अंगवस्त्रम व बंडी में नजर आएंगे सीनेट सदस्य, सिंडिकेट के सदस्य व विवि पदाधिकारी। बुधवार को वीसी प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ. अजय नाथ झा, कुलसचिव प्रो. मुस्तफा कमाल अंसारी व सिंडिकेट सदस्य प्रो. विनोद कुमार चौधरी व नव निर्वाचित छात्र नेता ने बंडी, साफा व अंगवस्त्रम पहनकर रिहर्सल किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलानंद यादव ने बताया कि इसबार उपाधि लेने वाले छात्र- छात्रा सफेद ड्रेस में नजर आएंगे। छात्र को सफेद कुर्ता- पैजामा या धोती- कुर्ता पहनना है। वहीं छात्राओं को सफेद रंग का कुर्ता- पैजामा या क्रीम कलर की लाल बॉर्डर वाली साड़ी व लाल ब्लाउज पहनकर दीक्षांत समारोह में आना है। सभी छात्र- छात्राओं को विवि की ओर से साफा व अंगवस्त्रम प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सभी को पांच- पांच सौ रुपये जमा करने होंगे। वह वापस नहीं किया जाएगा। इन सबसे साफा व अंगवस्त्रम नहीं लिया जाएगा। वहीं सीनेट, सिंडिकेट सदस्य व विवि पदाधिकारियों को जो बंडी, साफा व अंगवस्त्रम मिलेगा उसे कार्यक्रम के बाद वापस ले लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply