Home मुख्य मिथिलेश हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी गिरफ्त से बाहर। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 21, 2018

मिथिलेश हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी गिरफ्त से बाहर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: होली के दिन अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में हुए मिथिलेश सहनी के हत्या में शामिल दो आरोपी को दरभंगा पुलिस ने बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया है. एपीएम थानाध्यक्ष दिलीप पाठक ने बताया कि होली के दिन गिरधरपुर में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें मिथिलेश सहनी की ईलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे. पकड़े गए लोगों में एपीएम थाना क्षेत्र के विशनपुर गाँव निवासी ललन चौधरी का पुत्र नटवर चौधरी और शुभकान्त चौधरी का पुत्र राजीव चौधरी शामिल है. इससे पहले दो आरोपी वीरू चौधरी और लक्ष्मण चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. कुल सात आरोपियों में से चार की गिरफ्तारी हो चुकी है. तीन आरोपी अभी भी गिरफ्त के बाहर हैं.

Share

Leave a Reply