Home मुख्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे आवास सहायक। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 21, 2018

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे आवास सहायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार की शाम लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में धरनास्थल के निकट जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ का बैठक जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के अध्यक्षता में हुआ । इस बैठक में प्रमुख रूप से आवास सहायकों के साथ जिला प्रशाशन से लेकर प्रदेश तक तथा सरकार से लेकर विभागीय मंत्री तक किए जा रहे शोषण और दमन के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया । जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने पिछले करीब 4 बर्षों से आवास सहायकों के साथ – साथ सभी आवास कर्मियों के साथ हो रहे दोहन पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया । इसके साथ ही उन्हानें प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 26 मार्च से होने जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दरभंगा जिला के सभी साथियों को चलने का आह्वान किया जिसपर उपस्थित सभी साथियों ने एकमत से इसका स्वागत ताली बजाकर किया । जिला सचिव ब्रजमोहन कुमार ने सभी साथियों के साथ हो रहे दोहन और अत्याचार पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलने का आह्वान किया । जिला संयोजक आलोक रंजन ने आवास सहायकों के साथ हो रहे बर्खास्तगी और विभिन्न तरह के दंडात्मक निति को जिला प्रशाशन और विहार सरकार के द्वारा किया जाने वाला क्रूर मजाक करार दिया । जिला कोषाध्यक्ष श्री कैलाश कुमार ने भी अपनी नारजगी और क्षोभ व्यक्त किया । जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने 26 मार्च से होने जा रहे अनिश्चितकालीन धड़ने को सफल बनाने का कृतसंकल्प लिया । आज के बैठक में प्रमुख रूप से उदय कुमार , अनिल पासवान , मनोज पासवान , जयप्रकाश मंडल , पंकज चौधरी ,  बहादुर महतो , सजल कुमार , अनिश कुमार , अजय कुमार , मनीष कुमार एवं सभी सक्रीय साथी इस बैठक में उपस्थित थे ।

Share

Leave a Reply