Home मुख्य नेहरू स्टेडियम में बिहार दिवस कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 21, 2018

नेहरू स्टेडियम में बिहार दिवस कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को बिहार दिवस मनने जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए भव्य आयोजन किया गया है। मुख्य समारोह लहेरियासराय नेहरु स्टेडियम में होगा। जहां कई कार्यक्रम होंगे। मुख्य समारोह शाम बजे से होगा। इसके उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण मंत्री महेश्रर हजारी करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से होगी। सभी सरकारी विद्यालयों के पोषण क्षेत्रो में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद पूर्वाहन 11 बजे से लहेरियासराय इंडोर स्टेडियम में पें¨टग प्रतियोगिता होगी, जिसमें स्कूल छात्र व छात्राएं अपनी प्रतिभाओं को निखार कर लोगों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद पूर्वाहन 12 बजे से नेहरू स्टेडियम में स्वच्छता : हर घर शौचालय पर समारोह होगा। जिसमें खुले में शौच मुक्त घोषित पंचायतों के मुखिया व नोडल पदाधिकार सम्मानित होंगे। इसके बाद अपराह्न 2 बजे से नेहरू स्टेडियम में ही खेल प्रतियोगिता होगी। अंत में शाम छह बजे से मुख्य समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकार अपना जलवा दिखाएंगे। डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो ने आज तैयारियों का जायजा लिया।

Share

Leave a Reply