Home मुख्य शहर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, चार महिला सहित सात गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 22, 2018

शहर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, चार महिला सहित सात गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासा का दावा पुलिस ने किया है. प्राप्त जानकारी के दरभंगा पुलिस ने बीती रात देह व्यापार में शामिल 4 महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इन लोगों के चंगुल से एक 8 वर्षीय बच्ची समेत तीन लड़कियों को देह व्यापारियों के चंगुल से आजाद कराने का दावा पुलिस ने किया है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ममता देवी नाम की एक महिला मानव तस्करी का अवैध कारोबार करती है और आज एक छोटी बच्ची जिसका फोटो व्हाट्सएप पर कई ग्राहकों को भेजा गया है. एक लाख रूपय के एवज में उसका सौदा करना चाहती है. उन्हें यह भी पता चला कि वाट्सएप के जरिया दर्जनों लड़कियों के फोटो और उसके रेट ग्राहकों को भेजे गए हैं. जिसके बाद पुलिस के गुप्तचरों द्वारा लहेरियासराय स्थित मानसरोवर होटल में ग्राहक बनकर उसे बुलाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार महिलाओं में दिलावरपुर, बहादुरपुर थाने की रहने वाली सविता देवी, पंचोभ बिशनपुर थाने की रहने वाली ममता देवी, समस्तीपुर के अंगार घाट की रहने वाली शांति देवी, डुमरी थाना बहेड़ा की रहने वाली संगीता देवी, के साथ राजनगर मधुबनी के अमित कुमार, सकतपुर के राजीव कुमार और दिलावरपुर के सोहन सिंह शामिल है. वहीं एक 8 वर्षीय बच्ची समेत तीन लड़कियों को भी बरामद किया गया है, जो सभी पटना की रहने वाली है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देह व्यापार में लिप्त लोगों के पास से 30 हजार रुपए 13 मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली है. अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं ने लड़कियों और बच्चियों से धंधा कराने एवं पैसे के लिए खरीदने बेचने की बात स्वीकार की है. बताया जाता है कि सविता देवी दिलावरपुर में घर में ही कपड़े की दुकान खोलकर उस की आड़ में देह व्यापार चलाती थी. वहीं ममता कई सालों से देह व्यापार के धंधे में लिप्त है और बाहर से लड़कियों को मंगाकर होटलों में सप्लाई किया करती थी. ज्ञात हो कि दरभंगा और लहेरियासराय के आस-पास कई होटलों में देह व्यापार का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है और यह धंधा बीमारी के बहाने डाक्टर को दिखाने के नाम पर की जा रही है. वक्त-वक्त पर पुलिस इन होटलों पर छापामारी करती है और इस में लिप्त लोग पकड़े भी जाते हैं, लेकिन फिर भी यह धंधा तेजी से फल फूल रहा है. आज पकड़ी गई सेक्स रैकेट में बाजाप्ता डायरी के अंदर दर्जनों लड़कियों के नाम पता व टेलीफोन नंबर लिखे हुए थे. वहीं ग्राहकों की एक लंबी फेहरिस्त थी और उसमें उनके मोबाइल नंबर भी था. वहीं मोबाइल नम्बर की जांच चल रही है. जिसमे कई सफेदपोशों के नाम का खुलासा हो सकता है. इस पूरे मामले में दरभंगा महिला थाना की पुलिस ने अहम रोल अदा किया है, लेकिन अंतर जिला का सेक्स रैकेट गिरोह हाल के दिनों में पहली बार दरभंगा में पकड़ाया है.

हलाँकि पुलिस ने दो लड़कियों को चंगुल से आजाद कराने की बात की है और होटल में पुलिस के गुप्तचरों द्वारा बुलाने की बात कही गयी है। जबकि उक्त लड़की ने मीडिया के सामने स्वीकारा कि पिछले छह महीने से वह कई बार उस होटल में लायी जा चुकी है. साथ ही साथ होटल से शराब की बोतल भी बरामद हुई है और एक बोतल ऊपर से फेंका गया जो टूट भी गया. कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। तेरह मोबाइल भी जब्त हुए. तीस हजार नगद भी मिला.

अब सवाल यह उठता है कि यदि उक्त लड़की वास्तव में पहले से भी लायी जाती थी तो होटल संदेह के घेरे से कैसे बचता है और यदि केवल उस रात केलिए पुलिस के गुप्तचर द्वारा बुलाया गया था तो शराब की बोतल और देह व्यापार में उपयुक्त आपत्तिजनक सामान के साथ नगद कैसे बरामद हुआ! बहरहाल सवाल तो बहुत हैं और कयास भी लगाये जाते हैं पर सारे सवालों और कयासों का जवाब पुलिस अनुसंधान में ही आने की उम्मीद की जा सकती है.

Share

Leave a Reply