
लोहिया के बताये मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: खेड़िया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राम मनोहर लोहिया के जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राजद के कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की । लहेरियासराय के लोहिया चौक स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यकर्ताओं तथा आमजन को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि लोहिया जी के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।उन्होने कहा कि समाज के विकास के लिए जो त्याग उन्होने किया उसको भुलाया नही जा सकता है । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम नरेश यादव, नगर अध्यक्ष वरुण महतो, अब्दुल मन्नान,रमाशंकर सहनी सचिन सहित अनेक लोगों ने लोहियाजी के प्रति श्रद्धा निवेदित की ।

