Home मुख्य एकसाथ तीन दुकानों में चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 23, 2018

एकसाथ तीन दुकानों में चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना अंतर्गत पतोर ओपी क्षेत्र के उसमामठ चौक पर बीती गुरुवार की देर रात तीन दुकानों में एल्बेस्टर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों की सामान चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त चौक पर गोविंद यादव के पुत्र शशि रंजन प्रसाद उर्फ राजा के आदित्य बुक सेंटर के अंदर के ताला तोड़ और ऊपर से एलिवेशन तोड़कर दुकान में रखे 15 मोबाइल एक लैपटॉप एवं हजारों के कॉस्मेटिक सामान चोरी होने की पतोर ओपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीँ बगल के सबन पासवान के पान दुकान और खुशी मोबाइल  में चोरी  लगभग एक लाख रुपये की किया गया है। ओपी अध्यक्ष बुद्धदेव राम ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी है जल्द से जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply