Home मुख्य वार्ड सदस्य की रंगदारी से परेशान प्रधानाध्यापिका पहुँची थाने। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 23, 2018

वार्ड सदस्य की रंगदारी से परेशान प्रधानाध्यापिका पहुँची थाने। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 के सदस्य सरोज कुमार मिश्र पर नव सृजित प्राथमिक विद्यालय डांगराहा मुसहरी की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने  विद्यालय पर आकर आए दिन बदसलूकी करने , रंगदारी मांगने एवं नही देने पर गाली गलौज व स्कूली बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उक्त शिक्षिका ने बताया कि कोई चारा न देखकर अंततः इसकी शिकायत स्थानीय थाना अशोक पेपर मिल में किया है। प्रधानाध्यापिका ने वार्ड सदस्य पर आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से सरोज कुमार मिश्र विद्यालय पर आकर हंगामा करता था एवं अवैध राशि की मांग करता था, जिसकी जानकारी स्थानीय मुखिया बबलू ठाकुर,प्रखंड प्रमुख वेवी देवी एबं बीईओ हायाघाट से किया था। शिकायत की बात सुनकर आरोपी वार्ड सदस्य सरोज कुमार मिश्र पुनः बीते गुरुवार को विद्यालय पर आकर इसी तरह का हरकत किया। प्रधानाध्यापिका ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क कर स्थानीय अशोक पेपर मिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने बताया कि वार्ड सदस्य सरोज कुमार मिश्र उनसे अवैध राशि की मांग करता था।  उनके द्वारा यह राशि नहीं देने पर बार-बार विद्यालय पर आकर शिक्षण कार्य में बाधा पहुंचाना बच्चों के साथ मारपीट करना एवं प्रधानाध्यापिका के साथ गाली-गलौज करने की वारदाते हो रही थी। शिक्षिका ने बटाटा कि वार्ड सदस्य के इस आचरण से वह कई दिनों से परेशान थी। अंत में उसने कार्रवाई के लिए बीईओ से संपर्क कर थाने में शिकायत की है।

Share

Leave a Reply