Home मुख्य अंधविश्वास की परकाष्ठा: युवती ने माँ दुर्गा केलिए निकाली अपनी आँख! Voice of Darbhanga
मुख्य - March 24, 2018

अंधविश्वास की परकाष्ठा: युवती ने माँ दुर्गा केलिए निकाली अपनी आँख! Voice of Darbhanga

दरभंगा: अंधविश्वास में आकर शनिवार को एक युवती ने मां दुर्गा का पट खुलते ही उन्हें अपनी बायीं आंख अर्पित कर दी। मामला दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव का है।

सुबह बेल न्यौति की रश्म के बाद युवती सोना धमसायर गांव स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। इसके साथ ही उसने मां की प्रतिमा के सामने अपनी आंख निकाल कर अर्पित कर दी। इसके बाद वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। उसे बेहोश होकर गिरते देख वहां अफरातफरी मच गई। पूजा स्थल से उसके परिजनों को सूचना दी गयी। आनन-फानन में उसे डीएमसीएच लाया गया। आंख विभाग में उसका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख बाहर आ गयी है। आंख की रोशनी लौटना संभव नही है। सोना ने बताया कि मां दुर्गा दो महीनों से उसके सपने में आ रही थीं। मां ने उसे एक अंग आरपार करने को कहा था। सोना सिरुआ निवासी अरुण सिंह की बेटी है। वह दो बार मैट्रिक में फेल हो चुकी है। पिछले 10-12 सालों से वह अपने घर में ही मां दुर्गा का पाठ कर रही है।

Share

Leave a Reply