Home मुख्य सबसे संवेदनशील होने के वाबजूद दरभंगा में धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ रामनवमी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 25, 2018

सबसे संवेदनशील होने के वाबजूद दरभंगा में धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ रामनवमी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ शांति व सोहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रामनवमी के अवसर पर सभी बजरंगबली मन्दिरो पर जहां धूम धाम से पूजा अर्चना की गयी वही ग्रामीण क्षेत्र में लोगो ने घर घर ध्वजारोहण कर पूजा अर्चना की।

बजरंगबली मंदिर परिसर में अष्टयाम का समापन कर ध्वजारोहण कर आकर्षक झांकी के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में कई अखाड़ा के युवकों ने पारंपरिक हथियारों के साथ पताखा फहरा रहे थे। डीजे की धुन पर युवक थिरक रहे थे। वही जय श्री राम के जय घोष से बाजार गूंज रहा था। जुलूस के हर मार्ग भगवा व पताखा से पटा हुआ था। जुलूस में पहुंचे अखाड़ों के राम भक्तों ने पारम्परिक हथियारों के साथ जुलूस में नुमाइशी खेलों का प्रदर्शन कर जय श्री राम का जयघोष कर रहे थे।

जगह जगह कलश शोभा यात्रा भी निकाली गयी। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी दिखी। इस दौरान एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीपीओ दिलनावज अहमद, बीडीओ गंगा सागर सिंह, सीओ राकेश कुमार थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, रविशंकर प्रसाद आदि सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात थे। डीएम डा0 चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी सत्यवीर सिंह खुद भी निगरानी करते हुए निरीक्षण में घूमते नजर आये।

ज्ञात हो कि आईजी पंकज दराद ने दरभंगा प्रक्षेत्र के दस जिलों में दरभंगा जिले को रामनवमी को लेकर सबसे संवेदनशील जिला घोषित किया था। ऐसे में शांतिपूर्वक रामनवमी सम्पन्न कराना प्रशासन केलिए चुनौतिपूर्ण कार्य था। अतः शांतिपूर्वक रामनवमी सम्पन्न करना प्रशासन केलिए बड़ी कामयाबी मानी जाती है।

Share

Leave a Reply