Home मुख्य माँ का दिल: माँ को चाकू मारकर घायल कर देने वाले बेटे को पुलिस से छुड़ाने खुद पहुँची माँ। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 25, 2018

माँ का दिल: माँ को चाकू मारकर घायल कर देने वाले बेटे को पुलिस से छुड़ाने खुद पहुँची माँ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सच ही कहा गया है कि माँ के दिल जैसा दुनिया में कोई दिल नही। जी हां, एक ऐसा ही मामला सामने बहादुरपुर थाना में रविवार को जब एक माँ अपने द्वारा ही अपने बेटे पर कम्प्लेन दर्ज कराने के बाद खुद ही बेटे को छोड़ देने की मिन्नत करने थाने पहुँची थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को थानाक्षेत्र के गंगापट्टी अब्दुल्लाहपुर की निवासी स्व0 लालबाबू कुंवर की पत्नी इंद्रासन देवी ने थाना में अपने ही 40 वर्षीय पुत्र राम सज्जन कुंवर के विरुद्ध पैसे के लिए मारपीट करने और चाक़ू से आँख पर वार करने की प्राथमिकी दर्ज करवायी। उक्त पुत्र द्वारा अक्सर मारपीट करने और जान का खतरा होने की बात भी कही गयी थी। पुलिस ने तत्परता से करवाई करते हुए काण्ड संख्या 114/18 दर्ज करके उक्त आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

परंतु पुत्र के गिरफ्तार होते ही माँ की ममता पुनः पुत्र के प्रति जाग उठी। पुत्र द्वारा दिए गए तमाम दुखों को भूल कर रविवार को एएसपी दिलनवाज अहमद के पास पहुँच कर पुत्र को छोड़ देने की फरियाद करने लगी। उसका कहना था कि इसबार माफ़ कर दीजिये, यदि आगे से कुछ करता तो सजा दीजियेगा। उक्त महिला बार बार यह भी कहती नजर आयी कि झगड़े की जड़ उसकी पुत्रवधु है जो उसके पुत्र को उकसाती रहती है।

इस मामले पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि महिला की शिकायत पर प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। आगे विधि सम्मत कारवाई की जायेगी।

Share

Leave a Reply