Home मुख्य रामनवमी में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना शहर का वार्ड दस। Voice of Darbhanga 
मुख्य - March 25, 2018

रामनवमी में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना शहर का वार्ड दस। Voice of Darbhanga 

दरभंगा: रविवार को रामनवमी में धर्म के साथ इंसानियत का बेहतरीन मौका देखने को मिला शहर के वार्ड दस के लालबाग स्थित सुभाष चौक के पास। मुस्लिम समुदाय द्वारा धर्म के साथ इंसानियत का सम्मान का नजारा पेश किया गया। जिसप्रकार बाकायदा टेंट लगाकर मुस्लिमों ने राम भक्तों को प्यार से शर्बत, पानी पिलाया और राम भक्तों ने पिया, वह प्यार और विश्वास का अमृत है। जिन्होंने भी इस दृश्य को देखा, बस यही कहते नजर आये, दरभंगा के इस मजबूत बंधन को सलाम और प्रणाम।

Share

Leave a Reply