Home मुख्य आवास सहायकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बेहोश हुए कर्मी की सुध लेने वाला कोई नही। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 26, 2018

आवास सहायकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बेहोश हुए कर्मी की सुध लेने वाला कोई नही। Voice of Darbhanga

दरभंगा: समाहरणालय धरना स्थल पर राज्य ग्रामीण आवास सहायक संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया। इनलोगों की मांग है कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यों में लगाये जाने पर हर कार्य को पूरा करते हैं पर वेतन के रूप में एक मजदूर की न्यूनतम मजदूरी भी नही मिलती। अतः उन्होंने मांग की कि उनके मानदेय में मौजूदा महंगाई को देखते हुए वृद्धि की जाय और सेवा को नियमित किया जाय।

इस दौरान सुबह से धरना पर बैठे एक कर्मी सदर प्रखंड में कार्यरत सुभाष चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े। इससे कुछ देर केलिए अफरातफरी भी मची। पर कोई चिकित्सीय सहायता उपलब्ध नही थी।

धरनार्थियों का आरोप था कि आवास सहायक संघ के साथ कार्यपालक संघ भी धरना दे रहे थे। इतने बड़े धरने की पूर्व सूचना होने पर भी कोई दंडाधिकारी या पुलिस बल तैनात नही था।

धरना में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, कैलाश कुमार, ब्रजमोहन कुमार, राजेश मुखिया, मनोज साह, पंकज सिंह, आशीष सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share

Leave a Reply