Home मुख्य स्कूल निरीक्षण का देना होगा ऑनस्पॉट प्रतिवेदन, एप लॉन्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 26, 2018

स्कूल निरीक्षण का देना होगा ऑनस्पॉट प्रतिवेदन, एप लॉन्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शिक्षा विभाग के निरीक्षक पदाधिकारियों को अब ऑन द स्पॉट निरीक्षण प्रतिवेदन देना होगा। इसके लिए विभाग ने एप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का उपयोग कैसे होगा, कैसे प्रतिवेदन भेजेंगे इन बिंदुओं से अवगत कराने के लिए सोमवार को लहेरियासराय के आदर्श मध्य विद्यालय में डीपीओ,बीईओ के अलावा अन्य निरीक्षक पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला में स्कूलों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों का ऑन द स्पॉट रिपोर्ट करने का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षा विभाग बिहार ईजी स्कूल ट्रैकिंग नामक एप के माध्यम से ही स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करेगी। इस एप के आने के बाद अब कोई भी निरीक्षण पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर निरीक्षण रिपोर्ट नहीं बना पाएंगे। इस अवसर पर डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान प्रमोद कुमार साहू ने कहा कि शिक्षा सत्र 2018-19 के पहले माह अप्रैल की 2 से 30 तारीख तक 75% स्कूलों का निरीक्षण हर हाल में कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को कम से कम 20 स्कूलों का निरीक्षण रिपोर्ट भेजना है । इसी तरह संकुल समन्वयकों को भी निरीक्षण करके जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी भी निरीक्षण कर ऑन द स्पॉट रिपोर्ट भेजेंगे। निरीक्षण के लिए तीन बिंदु अहम हैं। प्रधानध्यापक और शिक्षक शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों का नामांकन। इसी क्रम में स्कूल में कितने शिक्षक पदस्थापित हैं और कितने उपस्थित हैं, शिक्षकों की अनुपस्थिति का विवरण भी एप में भरा जाएगा।

Share

Leave a Reply