Home मुख्य बिहार ओपन चेस टूर्नामेंट में पटना के विवेक बने चैम्पियन। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 26, 2018

बिहार ओपन चेस टूर्नामेंट में पटना के विवेक बने चैम्पियन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : स्थानीय नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय में डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन द्वारा आयोजित बिहार ओपेन चेस टुर्नामेन्ट 2018 के समापन के साथ पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ. फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि टुर्नामेन्ट के विजेता का ताज पटना के विवेक शर्मा को  मिला. वहीं खगड़िया के वीर कुमार, बेगूसराय के किशन कुमार, दरभंगा के उत्तम मिश्रा, मधुबनी के गौतम कुमार, दरभंगा के अभिषेक कुमार सहनी, अंगराज शर्मा, भूपनाथ, पूर्णिया के आमोद झा और बेगूसराय के संजीव कुमार क्रमश: द्वितीय से दशम स्थान पर रहे. वहीं वेस्ट महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दरभंगा के नैंसी कुमारी और जुनियर का पुरस्कार दरभंगा के युवराज सिंह को दिया गया. दिव्या रानी, प्रेमांजलि, खुशी राज, तन्नुप्रिया, कुंदन कुमार, शिल्पराज, आदित्य चौधरी, सौरव कुमार को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया.

Share

Leave a Reply