
कार में छिपा कर ले जा रही दस कार्टन शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
दरभंगा: रविवार की देर रात गश्ती के दौरान सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने कटासा से महिसार जाने वाली मुख्य सड़क पर बैगन आर कार से 10 कार्टन शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपित चालक रौशन सिंह मुजफ्फरपुर जिले के गायाघाट थाना के पिरौछा गांव का रहने वाला है। कार में सवार दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। कार्टन में हरियाणा निर्मित रोयाल स्टेज शराब 180 एमएल की 232 बोतल व ऑफिसर च्वाइस 375 एमएल की 120 बोतल बरामद की गई ।थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया है कि गिरफ्तार कार चालक ने पुलिस जीप को साइड न देकर गाड़ी लेकर भगाने लगा। परंतु भवानीपुर तपस्वी बाबा की कुटिया के समीप कार को रोक दिया। इस क्रम में पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति भागने में सफल रहा। तलाशी लेने पर कार में छिपा कर रखी गई 10 कार्टन शराब जब्त की गई ।

