Home मुख्य नित्यानंद और गिरिराज के बाद अब गोपालजी ने भी अपने ही सरकार के पुलिस पर उठाये सवाल। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 26, 2018

नित्यानंद और गिरिराज के बाद अब गोपालजी ने भी अपने ही सरकार के पुलिस पर उठाये सवाल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार की राजनीति अब शायद कुछ अलग ही मोड़ लेने लगी है। जदयू के साथ गठबन्धन में भाजपा की सरकार है। परंतु हाल के दिनों में देखा गया है कि सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारियों कार्यशैली एवं मंशा पर भाजपा द्वारा इसप्रकार सवाल उठाया जाता रहा है जैसे कि प्रशासन पर उनकी नही केवल जदयू की पकड़ हो।

हाल में दरभंगा में भदवा काण्ड को अलग मोड़ देने और सच को छिपाने का आरोप पुलिस प्रशासन पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने लगाया था। इसी क्रम को बढ़ाते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शास्वत मामले में भी पुलिस पर अपनी नाकामी छुपाने केलिए श्री शास्वत को फसाने का गम्भीर आरोप लगाया है।

सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने कहा भागलपुर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत के उपर पुलिस ने अपनी विफलता छिपाने के लिये उनके उपर एफआईआर किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि 17-18 मार्च को प्रशासन को सूचना देकर नव वर्ष के लिए दो दिन का कार्यक्रम रखा गया था। उसी दौरान भारत माता के रूप में एक बच्ची की पूजा कर शोभा यात्रा निकली गयी थी। 200 मोटर साइकिल पर बच्चें, युवा और बुजुर्ग सवार थे.उस दिन शोभा यात्रा जब नाथनगर पहुंची तो स्वागत के बाद वह आगे बढ़ गए। उसके आगे जाने पर डीआईजी ने श्री शास्वत को फ़ोन कर कहा कि नाथनगर में कुछ घटना घटी है। फिर डीएम ने हालात की जानकारी ली। ये घटनाएं शोभायात्रा के नाथनगर से निकलने के बाद हुई हैं। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा का लाइव वीडियो आज भी श्री स्वास्वत के फेसबुक पर है। 19 मार्च को श्री अर्जित को एव संघ के लोगो पर प्रथिमिकी हुई है। प्रथमिकी में कहा गया है कि शोभा यात्रा हथियार के साथ निकाला गया। बिना इजाजत शोभायात्रा निकाली गयी और भड़काऊ बोल बोले गए। श्री ठाकुर ने कहा कि अगर भारत माता की जय और वंदे मातरम कहना अपराध हैं तो श्री अर्जित अपराधी है। जब प्रशासन कह रहा है कि बिना इजाजत शोभायात्रा निकल रही है तो उसी वक्त इसे क्यों नहीं रोका गया। प्रशासन अपनी विफलता छिपाने के लिए साम्प्रदायिक घटना को शोभा यात्रा पर दोषारोपण कर रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने दो एफआईआर दायर किया है। श्री ठाकुर ने कहा  पुलिस अपनी विफलता छिपाने के लिए अर्जित के ऊपर आरोप लगा रही है।  अर्जित खुद को भाजपा का नेता और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता मानते हैं।

Share

Leave a Reply