Home मुख्य उत्सवी माहौल में सम्पन्न हुआ बार कॉउंसिल का चुनाव। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 27, 2018

उत्सवी माहौल में सम्पन्न हुआ बार कॉउंसिल का चुनाव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार स्टेट बार कांउसिल के 25 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गई।इसी के साथ 243 अधिवक्ता प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।प्रदेश के 151 बूथों पर मतदान हुए। दरभंगा विधि मंडल में तीन मतदान केंद्रों पर 1624 मतदाताओं में से कुल 992 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्टेट बार कांउसिल के चुनाव प्रभारी ने तीनों बूथों पर पटना से ही मतदान अधिकारी नियुक्त कर भेजा था।दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में स्थापित तीनों मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय सुबह 9 बजे से वो¨टग शुरु हुई जो शाम 6 बजे तक चलता रहा। इस चुनाव में अधिवक्ता मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की।बैलेट पेपर पर एक प्रत्याशी का नाम अंकित नहीं मतदान करने के दौरान सिरियल क्रमांक 154 पर प्रत्याशी का नाम अंकित नहीं देख एक अधिवक्ता भौंचक रह गए।उन्होंने बताया कि कुल 243 अभ्यर्थियों में 242 का नाम अंकित था।वहीँ क्रम सं.154 पर किसी का नाम अंकित नहीं था। पूरे दिन बहुप्रतीक्षित स्टेट बार कांउसिल चुनाव को लेकर वकीलों में उत्सवी माहौल छाया रहा।

Share

Leave a Reply