Home मुख्य चाकूबजी के आरोपित की गिरफ्तारी नही होने से गुस्साए लोगो ने की आरोपित की पिटाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 28, 2018

चाकूबजी के आरोपित की गिरफ्तारी नही होने से गुस्साए लोगो ने की आरोपित की पिटाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के हसन चौक निवासी सूरज पंडित को 25 मार्च को छुड़ा मारकर बुरी तरह जख्मी करने वाले की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को हसन चौक के पास दर्जनों लोगों ने सड़क जामकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान व आरोपित व उसके पिता को घर से घसीटकर सड़क पर ले आए। दोनों की जमकर धुनायी की गई। वहां जुटी भीड़ दोनों को ऑन स्पॉट सजा देने पर उतारू थी।इसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। लोग जमकर पुलिस पर अपना गुस्सा उतारने लगे। उनलोगों का कहना था कि 25 मार्च को सूरज पंडित को छुड़ा मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां तीन दिनों तक वह बेहोश पड़ा रहा। उनलोगों का आरोप था कि आरोपित परिवार गांजा का धंधा करता है। बताया जाता है कि तीन दिनों तक बेहोश आने के बाद सूरज पंडित ने उसे चाकू मारने को लेकर एक नाबालिग का नाम बताया था।

लोगों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस हरकत में आयी। काफी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र को भीड़ की चंगुल से छुड़ाकर जीप पर बैठाया गया। उन्हें जीप पर बैठाकर थाना ले जाने के दौरान लोगों ने दोनों को जीप से उतारकर अपने गिरफ्त में लेने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस भीड़ से बचाकर दोनों को सुरक्षित थाना तक ले जाने में सफल रही।

सूरज पंडित के पिता सुरेश पंडित ने एफआईआर दर्ज करने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने आरोपित नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया है। वहीं उसके पिता को कोर्ट के सुपुर्द किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि की है।

Share

Leave a Reply