Home मुख्य ट्रक पलटने से दो की दबकर मौत, एक गम्भीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 28, 2018

ट्रक पलटने से दो की दबकर मौत, एक गम्भीर। Voice of Darbhanga

बिरौल : थाना क्षेत्र के कोठी बाईपास रोड में ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में भूजा बेचने वाला बैजू और ट्रक का खलासी शामिल है. घटना से उत्तेजित लोगों ने दरभंगा कुशेश्वरस्थान एसएच 56 पर कोठी चौक के निकट बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया. जिससे इस राजर्माग पर घंटों यातायात ठप रहा. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिट्टी लदे ट्रक सड़क के किनारे फ्लेंक में उलट गई. जिसके चपेट में सड़क किनारे भूजा बेचने वाले बनारसी और ट्रक खलासी आ गया. इस घटना में हवा भरने वाले एक अन्य दुकानदार भी घायल हुआ है. पुलिस मृतक के शव को कब्जा में लेकर उसे डीएमसीएच भेज दिया ह. बिरौल एसडीएम, डीएसपी लोगों को समझाने में लगे हुए है, स्थिति नियंत्रित है.

Share

Leave a Reply