
हड़ताल के तीसरे तीन आवास सहायकों ने मुख्यमंत्री का अर्थी जुलुस निकाल कर पुतला फूँका। Voice of Darbhanga
दरभंगा़: सेवा को नियमित करने तथा वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर संविदा पर बहाल ग्रामीण आवास कर्मियों ने धरना के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला फूंका। पोलो मैदान धरना स्थल पर जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राहुल पासवान ने हड़ताली कर्मियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि सम्मान से जीवन यापन करने का अधिकार देश के सभी नागरिकों को है। आवास कर्मियों को कार्य एवं पद के हिसाब से वेतन न देकर अपमानित किया जा रहा है। सचिव बज्र मोहन कुमार चौपाल हे कहा कि कर्मियों की सेवा स्थायी के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार न्यूनतम वेतन 18 हजार किया जाए ।अर्थी जुलूस धरना स्थल से समाहरणालय लहरियासराय टावर तक जाकर फिर से पोलो मैदान की ओर मुड़ गया।
आवास कर्मियों ने मुख्यमंत्री के अर्थी जुलूस की समाप्ति पोलो मैदान के मुख्य द्वार पर पुतला दहन के साथ की। इस अवसर पर हुई सभा को कैलाश कुमार तांती, आलोक रंजन राजेश, मुखिया मो. नेमतुल्लाह,राकेश कुमार, मनोज शाह, अनिल कुमार , पंकज चौधरी, भवेश चौधरी, जय प्रकाश मंडल, अनिल पासवान, दयानंद पासवान, रंजीत कुमार, अजय कुमार, मो. जसीम अख्तर, राकेश कुमार आदि ने संबोधित किया।

