Home मुख्य पड़ोसी के झगड़े को तूल देकर माहौल बिगाड़ने की साजिश हुई नाकाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 29, 2018

पड़ोसी के झगड़े को तूल देकर माहौल बिगाड़ने की साजिश हुई नाकाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के सकमा पुल पर गुरुवार को दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद को लोगों ने तूल देने का प्रयास किया। कई संगठनों के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर समाजिक समरसता बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया। हालांकि पुलिस व शांतिपसंद लोगों के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद शांति बहाल कर दी गई। इससे समाज को बांटने वाले लोगों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

जानकारी के अनुसार सकमा पुल के पास आपसी विवाद को लेकर दो पड़ासियों के बीच सुबह से ही विवाद को रहा था। इसे लेकर दिनभर दोनों पक्षों के बीच कई बार नोंक झोंक हुई। शाम को दोनों पक्षों के समर्थन में वहां काफी युवक जुट गए। दोनों ओर से मारपीट होने की नौबत आ गई। इस दौरान कई संगठन के लोग वहां पहुंचकर मामले को गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर सदर एसडीओ डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह व सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद नगर, विश्वविद्यालय, कोतवाली ओपी सहित कई अन्य थानों की पुलिस के साथ वहां पहुंचे। दंगा नियंत्रण बल को भी वहां बुलाया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर जिला शांति समिति के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान वहां जुटी भीड़ एक -दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रही थी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस व शांति समिति के सदस्यों ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शांति समिति सदस्य मुन्ना खान एवं नवीन सिन्हा ने भी लोगों को शांत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share

Leave a Reply