
दीक्षांत समारोह को लेकर की गयी है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था। Voice of Darbhang
दरभंगा: राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक पहली अप्रैल को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर यहां आ रहे हैं। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर व समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
चौरंगी से लेकर मुख्य द्वार तक आकर्षक सजावट की गयी है। परिसर स्थित पेड़-पौधों को भी मिथिला पेंटिंग से आकर्षक लुक दिया गया है। कुलाधिपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
राज्यपाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा है। पटना से वे हेलीकॉप्टर से इन्द्रभवन के सामने बने हेलीपैड पर उतरेंगे। डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी सत्यवीर सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। तैनात अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है।

