
दीक्षांत के पूर्वाभ्यास में साफा नही पहन कर जताया विरोध। Voice of Darbhanga
दरभंगा: लनामिविवि में शनिवार को 8वें दीक्षांत समारोह को लेकर विद्वत शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विद्वत परिषद के सभी सदस्य सहित सिंडिकेट व सीनेट के सदस्यों ने भाग लिए। दीक्षांत के बाबत हुए इस पूर्वाभ्यास में कई सदस्य बिना साफा के नजर आए। ये सब मिथिला परंपरा के मुताबिक दीक्षांत में साफा के बदले में पाग को व्यवहार में लाने की बात कह रहे थे। नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. बैद्ययनाथ चौधरी व सीनेट सदस्य मनीष राज ने मौके पर साफा नहीं पहन कर विरोध दर्ज किया। वैसे देसी परिधान में निकली शोभायात्रा भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इसमें वीसी प्रो. एसके सिंह, प्रोवीसी प्रो. जय गोपाल, कुलसचिव प्रो. मुस्तफा कमाल अंसारी सहित कई विवि पदाधिकारी शामिल थे। सभी को दीक्षांत में किस तरह से कैसे कहां से चलकर कहां तक आना है इसके लिए सारी जानकारी रिहर्सल करा कर दी गई।

