Home मुख्य कार्यपालक और आवास सहायकों की बेमियादी हड़ताल से चरमराई कार्यालयों की व्यवस्था। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 31, 2018

कार्यपालक और आवास सहायकों की बेमियादी हड़ताल से चरमराई कार्यालयों की व्यवस्था। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सेवा नियमित एवं वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर गत 26 मार्च से लगातार जारी संविदा पर बहाल कार्यपालक सहायकों एवं ग्रामीण आवास सहायकों की बेमियादी हड़ताल से प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई दिख रही है। जन कल्याणकारी योजनाएं ठप सी हो गयी हैं। वाबजूद इसके हड़ताल समाप्ति की तरफ सरकार द्वारा कोई सार्थक पहल नजर नही आना कहीं न कहीं सरकार की कुम्भकर्णी निद्रा का ही परिचर दे रहा है।

आरटीपीएस काउंटर बंद रहने से आमजन प्रभावित हो रहे हैं।इंदिरा आवास, प्रघानमंत्री आवास कार्यालय व आरटीपीएस काउंटर में ताले लटक रहे हैं। प्रखंड में पदस्थापित कार्यपालक सहायक व ग्रामीण आवास सहायक राज्य संघ के आह्वान पर विगत 26 मार्च से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। इनकी मांगों में सेवा नियमितकरण , मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, स्वास्थ्य बीमा लागू करने, सेवा पुस्तिका का संघारण, कार्य अवधि के दौरान मौत होने पर परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा पर नियुक्ति कर आश्रित परिवार को दुर्घटना बीमा की राशि दस लाख देने आदि शामिल हैं। ग्रामीण आवास सहायक संघ के जिलाध्यक्ष राहुल पासवान एवं कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने स्पष्ट लहजों में कह दिया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होगी, हड़ताल खत्म नही होगा।

Share

Leave a Reply