Home मुख्य रक्षा वैज्ञानिक डा0 एमबी वर्मा को डॉक्टरेट ऑफ़ साइंस की उपाधि। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 1, 2018

रक्षा वैज्ञानिक डा0 एमबी वर्मा को डॉक्टरेट ऑफ़ साइंस की उपाधि। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में रविवार को प्रसिद्ध रक्षा वैज्ञानिक डॉ. मानस बिहारी वर्मा को राज्यपाल सह कुलाधिपति सत्यपाल मलिक ने डॉक्टरेट ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया। वही पद्म भूषण शारदा सिन्हा को डीलिट की उपाधि दी गई। हालांकि श्रीमती सिन्हा इस मौके पर मौजूद नहीं थीं।

डॉ. मानस बिहारी वर्मा हाल में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल ह्यतेजसह्ण विमान की नींव रखने वाले वैज्ञानिकों में एक हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निकटतम सहयोगी डॉ. वर्मा 2001 में ‘तेजस ने पहली बार उड़ान भरा था, तब श्री वर्मा एलसीए प्रोजेक्ट के डायरेक्टर थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे जिला के घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत बाउर गांव में अपने पैतृक घर में रहते हैं और ग्रामीण क्षेत्र में दलित -पिछड़े बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। राष्ट्रपति ने इसी वर्ष उन्हें पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित किया है।

Share

Leave a Reply