Home मुख्य पुलिस प्रशासन की जबरदस्त तत्परता ने बन्द के दौरान सफल कराया परीक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 2, 2018

पुलिस प्रशासन की जबरदस्त तत्परता ने बन्द के दौरान सफल कराया परीक्षा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आम तौर पर राजनीतिक आन्दोलनों के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं व स्कूल प्रबंधन के साथ बुरा व्यवहार नहीं होता था पर आज दरभंगा शहर के दोनार चौक स्थित छात्राओं के शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित होली क्रास स्कूल के साथ भारत बंद समर्थकों ने जो किया बहुत बुरा किया।

इस स्कूल पर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दशवीं कक्षा के संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं निर्धारित समय पर पहुंच रहे थे। परीक्षार्थियों के स्कूल मे जाने के दौरान कुछ बंद समर्थकों ने लोहा का रोड और लाठी डंडा के साथ प्रवेश कर गये और कर्मियों व परीक्षार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। साथ ही स्कूल में तोड़फोड़ करने लगे।

प्रधानाचार्य सिस्टर ललिता जोसेफ के साथ भी धक्का-मुक्की की और जबरन सोमवार को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का नोटिस निकलवा छात्रों को भगा दिया। इस बीच सकूल प्रबंधन एवं छात्रों ने सीबीएसई और बड़े प्रशासनिक पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी और परीक्षा कराने का अनुरोध किया।

कुछ देर बाद ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी डा. गजेन्द्र प्रसाद सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दिलनवाज अहमद दंगा नियंत्रण बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण मे आयी।

इस बीच 11 बजे के करीब कुछ छात्रों ने अधिकारियों से परीक्षा कराने का मार्मिक अनुरोध किया। जिसपर एसडीओ और एसडीपीओ ने स्कूल प्रबंधन से बात की और फिर सीबीएसई के अधिकारी से बात कर परीक्षा लेने की कार्यवाही शुरू हुई। जगह-जगह जाम के कारण बहुत छात्र नहीं पहुंच पाये थे तो उनका मोबाइल नं प्राप्त कर उनसे सम्पर्क कर पुलिस सुरक्षा में परीक्षार्थियों को घर से स्कूल लाकर परीक्षा दिलवाई गयी। एक छात्रा को तो विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने 12 कि.मी. दूर थलवाड़ा से मोटरसाइकिल पर लाकर परीक्षा मे शामिल कराया।

जाम के कारण लहेरियासराय स्टेशन पर फंसे 40 छात्रों को निरीक्षक ए के झा ने 10 किलोमीटर पैदल चलकर सुरक्षित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान स्थित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाया और परीक्षा दिलायी। होली क्रास स्कूल की प्रधानाचार्य सह केन्द्राधीक्षक सिस्टर ललिता जोसेफ ने जिला प्रशासनकी भूमिका की सराहना की। बी.एम.पी. तेरह के समीप स्थित महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान की प्राचार्या प्रभा मल्लिक ने भी जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Share

Leave a Reply