Home मुख्य न्यायालय परिसर में भी घुस बंद समर्थकों ने मचाया तांडव, कोई विशेष सुरक्षा नही थी उपलब्ध। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 2, 2018

न्यायालय परिसर में भी घुस बंद समर्थकों ने मचाया तांडव, कोई विशेष सुरक्षा नही थी उपलब्ध। Voice of Darbhanga

दरभंगा : एस सी/एसटी ऐक्ट पर सर्वोच्च न्यायालय के हालिया नियमन के विरोध में आयोजित भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों ने सोमवार को न्यायालय प्रांगण के दूकानों को जबरन बंद करा दिया. इस दौरान बंद समर्थकों और दुकानदारों के बीच काफी नोक-झोंक हुई. बंद समर्थकों के बीच शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने कोर्ट प्रांगण के सामने खड़े वाहनों और दुकानों पर जमकर लाठियां भांजी जिसमे कई दुकानदारों के साथ-साथ कई वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. वकीलों के प्रतिरोध के बाद बंद समर्थक खिसक गये. यहां उलेखनीय होगा कि एस सी/एसटी ऐक्ट पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये नियमन के बाद हीं इसके खिलाफ भारत बंद की पूर्व घोषणा और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बंद का समर्थन की घोषणा के बावजूद अदालत प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था की कोई विशेष व्यवस्था कहीँ नहीं की गई. उपद्रवियों का तांडव होता रहा और प्रशासनिक तंत्र कहीं नही दिखा. यह स्थिति समाहरणालय गेट के ठीक सामने और वकालतखाना भवन के प्रवेशद्वारों पर बंद समर्थक अपना गुस्सा उताड़ते रहे और प्रशासन भी मूक दर्शक बना रहा. यहां तक कि शिकायत करने गये वकीलों से डीएम ने मिलना भी उचित नहीं समझा. आज से पूर्व कभी भी न्यायालय परिसर में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई थी. इसके कारण वकीलों में रोष व्याप्त है.

Share

Leave a Reply